छत्तीसगढ़ के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ के ब्लेड रनर चित्रसेन साहू ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा


रायपुर।  ब्लेड रनर के नाम से मशहूर छत्तीसगढ़ के माउंटेनियर चित्रसेन साहू ने एक और उपलब्धी अपने नाम की है। 23 सितम्बर 2019 को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने के बाद अब चित्रसेन ने 2228 फीट की ऊंचाई पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा लहराया है। इसके साथ ही चित्रसेन ने 14000 फीट से स्काई डाइव कर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया है। बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे चित्रसेन अपने पर्वतारोही दल के साथियों के साथ माउंट कोजिअस्को की चोटी पर पहुंचे और वहां तिरंगा लहराया। उनका यह साहसिक अभियान करीब एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था।


टीम में दो पैरा माउंटेनियर छत्तीसगढ़ के चित्रसेन साहू और तेलंगाना के शेखर गौड़ थे। टीम में अन्य सदस्य भरत थम्मीनेनी तेलंगाना, विपिन चौधरी उत्तरप्रदेश, मेघा परमार मध्यप्रदेश, शोभित शर्मा मध्यप्रदेश से शमिल थे।


चित्रसेन साहू को छत्तीसगढ़ शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जिसके तहत साहू द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान का मेसेज किलिमंजारो और कोजिअस्को पर्वत से दिया गया।


 

चित्रसेन मूल रूप से अम्बिकापुर के रहने वाले हैं और वे पर्वतारोही होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ह्वीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ी, ब्लेड रनर हैं। उन्होंने विकलांगों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है और शासन की अन्य नीतियों को अनुकूल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।


Popular posts
कोरोनावायरस / अमेरिकन अंबेसी 87 पैसेंजर को लेकर गया विशेष विमान, फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना
Image
ट्रेनों को चलाने पर 11 से 13 अप्रैल के बीच अंतिम निर्णय / क्योंकि रेलवे को डर घर पहुंचने की जल्दी में अलग-अलग शहरों में फंसे यात्रियों की एक साथ उमड़ सकती है भीड़
Image
कोरोना देश में LIVE / अब तक 6 हजार 245 केस: महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55 नए मरीज मिले; दिल्ली में 2 महिला डॉक्टरों से मारपीट करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
Image
जिला अस्पताल में कोरोना का पहला सेंपल लिया, दुबई से लौटे दीपक नजरबंद
कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार रेलवे / कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में तैयार होंगे 266 आइसोलेशन कोच, जयपुर में 12 कोच तैयार
Image