प्राचार्य संघ का गठन, झालानी अध्यक्ष-शर्मा सचिव
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 60 अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों ने एक संघ का गठन किया गया है। इसमें डॉ. राजीव झालानी अध्यक्ष और डॉ. सचिन शर्मा को सचिव मनोनीत किया है। अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ की पहली बैठक रविवार को आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज में हुई, जहां विभिन्ना मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने शैक्षणिक विकास पर निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया। संघ में उपाध्यक्ष डॉ. तरणजीत सूद, डॉ. आनंद निघोजकर और डॉ. राजेश व्यास, सहसचिव डॉ. वासुदेव मिश्रा, डॉ. संगीता भारुका, डॉ. बबिता कडाकिया, कोषाध्यक्ष डॉ. सुहास धांडे को मनोनीत किया।