सागर पुलिया में जाम से लोग रहे परेशान

सागर पुलिया में जाम से लोग रहे परेशान


कटनी / सोमवार को सागर पुलिया में जाम से फिर आम नागरिक परेशान हुए। यहां पर रुक रुक कर कई बार जाम लगा। शहर से माधव नगर व कलेक्ट्रेट कार्यालय को जोड़ने वाला यही एकमात्र रास्ता है। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे से जाम की स्थितियां बन गईं। बार जाम लगने से लोग परेशान हो गए। फ्लाईओवर बनने से यह रास्ता वनवे हो गया है। इसलिए बार-बार जाम से लोग परेशान होते हैं। दोपहर में करीब एक घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। इसके अलावा जो अन्य सड़कें हैं उन्हें पार करने के लिए लंबा घेरा पार करना पड़ता है। इसी वजह से वाहन चालक इसी मार्ग से जाते हैं। सभी वाहनों के एक ही मार्ग से जाने के कारण जाम लगने की समस्या हो रही है। दो पहिया, तीन पहिया के अलावा दिन लोडर वाहन भी धमाचौकड़ी मचाते हैं। इसके कारण जाम लगता रहता है। यहां जाम का कारण शहर विकास के लिए कराए जा रहे फ्लाई ओवर निर्माण है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण भी जाम लग रहा है। फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के कारण एक ओर से मार्ग बंद है। लिहाजा एक ही मार्ग से दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इसी सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं। इसके कारण जाम लग रहा है।


Popular posts
कोरोनावायरस / अमेरिकन अंबेसी 87 पैसेंजर को लेकर गया विशेष विमान, फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना
Image
ट्रेनों को चलाने पर 11 से 13 अप्रैल के बीच अंतिम निर्णय / क्योंकि रेलवे को डर घर पहुंचने की जल्दी में अलग-अलग शहरों में फंसे यात्रियों की एक साथ उमड़ सकती है भीड़
Image
कोरोना देश में LIVE / अब तक 6 हजार 245 केस: महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55 नए मरीज मिले; दिल्ली में 2 महिला डॉक्टरों से मारपीट करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
Image
जिला अस्पताल में कोरोना का पहला सेंपल लिया, दुबई से लौटे दीपक नजरबंद
कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार रेलवे / कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में तैयार होंगे 266 आइसोलेशन कोच, जयपुर में 12 कोच तैयार
Image