ताइवान से लौटे छह यात्रियों को घर पर किया आइसोलेट

ताइवान से लौटे छह यात्रियों को घर पर किया आइसोलेट


इंदौर । स्वास्थ्य विभाग ने खाड़ी देश की यात्रा कर लौटे यात्रियों से विभाग में जानकारी देने अपील की थी। सोमवार को छह यात्री जो 28 फरवरी को ताइवान से लौटे थे, अस्पताल पहुंचे। उनकी जांच में कोरोना वायरस या अन्य तरह के संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। विभाग ने इन्हें घर पर ही आइसोलेट किया है। वहीं एन-95 मास्क उपलब्ध कराया है। नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिसोदिया ने बताया कि रविवार को इटली से लौटी युवती एमवाय अस्पताल पहुंची थी। उसकी जांच के सैंपल पुणे भेजे हैं, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि युवती की हालत ठीक है।


डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार चीन के साथ ही अब 33 देशों से लौटे यात्रियों को जानकारी देने निर्देश दिए हैं। नई गाइडलाइन में इटली, कोरिया व ईरान से लौटे यात्रियों को भी शामिल किया गया है। विभाग के अनुसार, 15 जनवरी के बाद अगर यात्रा से लौटे हों तो यह जानकारी देना अनिवार्य है, ताकि समय पर जांच की जा सके। सीएमएचओ ऑफिस के कंट्रोल रूम नंबर 0731-2537253 पर जानकारी दी जा सकती है। चीन के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, कम्बोडिया, थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, मकाउ, फिलीपींस, ताइवान व फिनलैंड से लौटे यात्रियों को जानकारी देना जरूरी है।



स्वाइन फ्लू : जांच के लिए भेजे 70 मरीजों के सैंपल


जनवरी से लेकर 2 मार्च तक शहर के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 70 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें छह मरीज पॉजीटिव मिले हैं। इनमें पांच मरीज इंदौर व एक अन्य जिले का है। इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है।


Popular posts
कोरोनावायरस / अमेरिकन अंबेसी 87 पैसेंजर को लेकर गया विशेष विमान, फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना
Image
ट्रेनों को चलाने पर 11 से 13 अप्रैल के बीच अंतिम निर्णय / क्योंकि रेलवे को डर घर पहुंचने की जल्दी में अलग-अलग शहरों में फंसे यात्रियों की एक साथ उमड़ सकती है भीड़
Image
कोरोना देश में LIVE / अब तक 6 हजार 245 केस: महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55 नए मरीज मिले; दिल्ली में 2 महिला डॉक्टरों से मारपीट करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार
Image
जिला अस्पताल में कोरोना का पहला सेंपल लिया, दुबई से लौटे दीपक नजरबंद
कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार रेलवे / कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में तैयार होंगे 266 आइसोलेशन कोच, जयपुर में 12 कोच तैयार
Image